टोंक ( dainik reporeter )। टोंक के निवाई समेत जिले भर में दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया है.. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 140 मोबाइल जब्त किए.. एक कार और एक फर्जी नंबर प्लेट जब्त की है..
अन्य 6 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. निवाई थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी ने बताया कि आरोपी दिन में रैकी करते और रात को मंकी कैप पहनकर लोहे के सरियों से शटर तोड़कर चोरी करते थे..
पुलिस ने हरियाणा के सलमान खान को गिरफ्तार किया आरोपी के खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.. वहीं चोरी के मोबाइल खरीदने वाले मथुरा के महेश गोयल को भी गिरफ्तार किया.. आरोपियों ने 7 बड़ी वारदातों को कबूल किया है..
वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है जिनमें से हरियाणा का मुफ्फी उर्फ मुब्बी उर्फ मोबिन उर्फ लंगड.. साजिद.. हामिद.. वसीम.. इरफान .. कादिर.. की तलाश जारी है..
निवाई में एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के बाद पुलिस ने 5 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर 4 राज्यों में करीब 2 हजार किलोमीटर के एरिया में 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाले इस दौरान 2 आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार किया..
पुलिस ने मोबाईल चोरियों की वारदातों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एएसपी बृजेन्द्र सिंह भाटी और सीओ मृत्युंजय मिश्रा के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया…
आरोपी बेहद शातिर है. वारदात के समय उपयोग में लेने वाले वाहन की पहचान छुपाने के लिये वाहन की नम्बर प्लेट को बार बार बदलते रहते है.. स्वयं की पहचान छुपाने के लिये मंकी केप लगाकर अपने मुंह को दूपट्टे से बांधकर चोरी करते थे..
इनकी भूमिका अहम रही
1. सुरजमल उ०नि० थानाधिकारी निवाई।
2. रामगिलास उ०नि० थानाधिकारी बनेठा।
2. राजेन्द्र सिंह स०उ०नि० थाना निवाई।
3. लक्ष्मण सिंह स०उ०नि० थाना निवाई।
4. हिम्मत सिंह है० कानि0 11 थाना निवाई।
5. जितेन्द्र कानि0 571 थाना निवाई ।
6. जितेन्द्र कानि0 381 थाना निवाई ।
7. राजेश कानि० 1100 थाना निवाई।
8. कप्तान कानि0 455 थाना निवाई।
9. चेतन कानि0 928 थाना निवाई।
साईबर सैल
1. राजेश गुर्जर है०कानि0 51 साईबर सैल जिला टोंक।
2. राजेश शर्मा कानि0 65 साईबर सैल जिला टोंक।
डीएसटी टीम जिला टोंक
1. हरिमन मीणा उ०नि० प्रभारी डीएसटी।
2. राधाकिशन कानि0 921 डीएसटी ।
3. शंकर कानि० 689 डीएसटी ।
4. गजेन्द्र सिंह कानि0 388 डीएसटी।
5. विनोद कानि0 223 निवाई सदर।
6. मुकेश कानि0 62 निवाई सदर।
7. शरीफ है०कानि0 47 डीएसटी।
8. राजेश कानि0 981 डीएसटी।
9. प्रधान कानि0 734 डीएसटी।
10. रूकमकेश कानि0 154 डीएसटी।
11 , हरिनारायण कानि0 651 डीएसटी।
12. रामेश्वर कानि० 872 डीएसटी।
13. शिवपाल कानि0 206 डीएसटी।
14. सादिक स०उ०नि० डीएसटी खैरथल
15. कृष्ण कुमार है०कानि012 डीएसटी खैरथल
16. सतपाल है० कानि0 151 डीएसटी खैरथल